IMG 20250122 WA0048
|

नेताजी की जयंती पर युवाओं का जागरूकता अभियान

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती की पूर्व संध्या पर, जन सेवा संघ ट्रस्ट और द एस बी प्रेस ने मिलकर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके योगदानों को याद करना था।

IMG 20250122 WA0047

कार्यक्रम में सेवा निवृत जवान सुशील कुमार, जन सेवा संघ ट्रस्ट की टीम के सदस्य सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, सूरज सिंह, कुणाल शर्मा, विशाल शर्मा और द एस बी प्रेस के मनी पांडे, लक्ष्मी गुप्ता और प्रियंका सिंह ने भाग लिया।

इन सभी ने नेताजी के जीवन और उनके सिद्धांतों पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के अंत में, सभी ने मिलकर नेताजी के जन्म पर देश को विकास कराने का प्रण लिया। यह कार्यक्रम नेताजी की विरासत को जीवित रखने और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।