1000220064

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कुछ हिस्सों को मिल सकती है आज राहत…

खबर को शेयर करें
1000220064

Jharkhand:झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश, बादल और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

12 जुलाई को झारखंड के सभी जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए पूरे राज्य में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

13 जुलाई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

बोकारो, धनबाद, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 14 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 जून से अब तक राज्य में औसतन 482.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 852.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 159% अधिक है।

रांची में अब तक 736.4 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 149% अधिक है।

रांची में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक 52.4 मिमी वर्षा हुई। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

डोरंडा, पंडरा, पंचशील नगर, दीपाटोली, अशोक विहार, कुसुमबिहार आदि इलाकों में पानी भर गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में दर्ज की गई, जहां 158.4 मिमी वर्षा हुई।
अन्य जिलों में बारिश का हाल:
हजारीबाग : 17.5 मिमी
बोकारो : 15 मिमी
मेदिनीनगर : 3 मिमी
जमशेदपुर : 1 मिमी

मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार की ओर बढ़ सकता है। इससे झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है और लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।