1000210343

चक्रधरपुर में शुरू हुआ प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम, रिचार्ज करने पर ही मिलेगी बिजली…

खबर को शेयर करें
1000210343

West Singhbhum: चक्रधरपुर में बिजली विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत पवन चौक स्थित छप्पन भोग दुकान से की गई। इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ भामा टुडू ने खुद उपस्थित रहकर लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताए और सभी से सहयोग की अपील की।

बिजली विभाग के अनुसार पूरे चक्रधरपुर शहर में अब पुराने मीटरों को हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन मीटरों में सिम कार्ड लगा होता है और उपभोक्ता को जितनी बिजली चाहिए उतना रिचार्ज कर उपयोग करना होगा। इससे बिजली बकाया की समस्या नहीं होगी और विभाग को भी बिल वसूली में आसानी होगी।

एसडीओ भामा टुडू ने बताया कि यह मीटर डिजिटल युग की मांग है और उपभोक्ता व विभाग दोनों के लिए फायदेमंद है। उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली उपभोग पर खुद निगरानी रखने की सुविधा मिलेगी और खर्च पर नियंत्रण भी संभव होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन घरों या दुकानों में यह मीटर लगेगा वहां बिजली का बिल पहले की तरह ही जारी रहेगा लेकिन उपभोक्ता को पहले रिचार्ज करना होगा तभी बिजली सेवा मिलेगी।

दुकानदार रजत जिनकी दुकान पर पहला मीटर लगा ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा और स्वागत योग्य कदम है। इससे लोगों को सुविधा होगी और घर बैठे बिजली रिचार्ज कर उपयोग कर सकेंगे।

इस मौके पर बिजली विभाग के जेई अजय हंस, बेनटेक कंपनी के इंचार्ज पियूष तिवारी, इलेक्ट्रीशियन संजय यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

बिजली विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले एक वर्ष के भीतर पूरे चक्रधरपुर शहर में यह मीटर लगाए जा सकें, ताकि सभी उपभोक्ता प्रीपेड सिस्टम के तहत बिजली सेवा का लाभ ले सकें।