1000216081

सोमाडीह गांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं की रैली, दी एक हफ्ते का अल्टीमेटम…

खबर को शेयर करें
1000216081

Jharkhand: पोटका प्रखंड के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के सोमाडीह गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं ने जोरदार रैली निकाली। रैली के दौरान महिलाओं ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ नारेबाजी की और एक हफ्ते के भीतर कारोबार बंद करने की चेतावनी दी।

महिलाओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर शराब का धंधा बंद नहीं हुआ तो गांव की सभी शराब भट्टियों को तोड़ा जाएगा और पुलिस प्रशासन की मदद से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव की महिलाओं ने दूरभाष के जरिए बोड़ाम थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी और उनके अभियान में सहयोग देने का आग्रह भी किया। साथ ही तय किया गया है कि मंगलवार को इस संबंध में एक लिखित शिकायत थाना को सौंपी जाएगी।

रैली में बिपुला सिंह, मुनका सिंह, सबिता सिंह, सरस्वती सिंह, फुलमणि सिंह, तुलावती सिंह, गुरुवारी सिंह, सुशारी सिंह और खिरोमनी सिंह सहित कई महिलाएं शामिल थीं। गांव की महिलाओं का कहना है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगी और अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।