1000236857

जमशेदपुर में महिलाओं का प्रदर्शन: “मंइयां सम्मान योजना” की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाएं डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठीं…

खबर को शेयर करें
1000236857

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले की सैकड़ों महिलाएं गुरुवार को “मंइयां सम्मान योजना” की राशि नहीं मिलने से नाराज होकर सड़क पर उतर आईं। पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा से आईं महिलाओं ने डीसी ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व बिमल बैठा कर रहे थे। महिलाओं ने बताया कि शुरुआत में उन्हें योजना का लाभ मिल रहा था जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चला रही थीं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से अचानक पैसा आना बंद हो गया है।

इससे परेशान महिलाएं कभी अंचल कार्यालय तो कभी डीसी ऑफिस के चक्कर काट रही हैं लेकिन कहीं से भी समाधान नहीं मिल रहा।

महिलाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि यदि उनके कागजात में कोई कमी है तो उन्हें इसकी जानकारी दी जाए ताकि वे उसे सुधार सकें।

उन्होंने कहा कि न तो अंचल से कोई मदद मिल रही है और न ही डीसी कार्यालय उनकी सुन रहा है। महिलाएं चाहती हैं कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो ताकि उन्हें दोबारा योजना का लाभ मिल सके।