1000218382

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े महिला से पर्स लूट, मोबाइल समेत 15 हजार रुपये नकद ले भागा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस…

खबर को शेयर करें
1000218382

Jamshedpur news: शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट स्थित HP पेट्रोल पंप के पास का है जहां बुधवार दोपहर एक महिला से दिनदहाड़े पर्स की छिनतई कर ली गई।

पीड़िता की पहचान नामदा बस्ती की रहने वाली तारा दुबे के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की है जब तारा दुबे पेट्रोल पंप की ओर जा रही थीं। तभी पीछे से आए एक युवक ने अचानक उनका पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के वक्त सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे लेकिन बदमाश इतनी तेजी से वारदात को अंजाम देकर भाग निकला कि किसी को कुछ समझने तक का मौका नहीं मिला।

तारा दुबे ने तुरंत गोलमुरी थाना में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के अनुसार पर्स में करीब 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, घर की चाबी और कुछ जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी ने उस समय कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो या किसी युवक को पहचानता हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पूरी सुरक्षा भी दी जाएगी।