the impact of a car accident on your small business
|

जमशेदपुर में महिला ट्रेन की चपेट में आकर घायल…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बागबेड़ा ट्राफिक कॉलोनी निवासी संगीता मुखी बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे रेल पुलिस ने घायल हालत में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इस दुर्घटना में उसके दोनों पैर के पंजे कट गए हैं, जबकि सिर में गंभीर चोट आई है।संगीता के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह अक्सर घर से निकल जाती है।

बुधवार सुबह जब उसके पुत्र की नींद खुली, तो वह अपनी मां को घर पर नहीं पाया। काफी खोजबीन करने के बाद, उन्हें पता चला कि संगीता अस्पताल में भर्ती है।टाटानगर रेल पुलिस ने संगीता को आदित्यपुर अंडरब्रिज के पास से घायल हालत में बरामद किया और उसे अस्पताल लाया गया। संगीता ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए निकली थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि संगीता आदित्यपुर कैसे पहुंची।