1000209746

‘कांटा लगा’ के बाद अचानक क्यों गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस? जानिए कौन थी ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला…

खबर को शेयर करें
1000209746

Azad Reporter desk: साल 2002 में एक गाना आया था ‘कांटा लगा’ जिसने टीवी स्क्रीन से लेकर हर गली-नुक्कड़ तक तहलका मचा दिया था। उस गाने की एक लड़की सबकी नजरों में छा गई थी। नाम था शेफाली जरीवाला। लेकिन कुछ ही समय बाद ये चेहरा अचानक गायब हो गया।

शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को हुआ था। उन्होंने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी और पढ़ाई में काफी तेज़ मानी जाती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने IIT बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया था। पढ़ाई के बाद वो किस्मत से ग्लैमर वर्ल्ड में आ गईं।

‘कांटा लगा’ के सुपरहिट होते ही वे हर घर में पहचानी जाने लगीं। उस वक्त शेफाली की उम्र सिर्फ 20 साल थी। लेकिन कुछ म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स के बाद वो अचानक इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

एक इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र से मिर्गी के दौरे (Epilepsy) पड़ते थे। यही वजह थी कि वो ज्यादा काम नहीं कर पाईं और खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर कर लिया।

इसके अलावा निजी जीवन में भी उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। साल 2004 में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की लेकिन यह रिश्ता ज्यादा चला नहीं और 2009 में तलाक हो गया। शेफाली ने बिना नाम लिए पहली शादी में मानसिक शोषण की बात कही थी।

बाद में उनकी जिंदगी में टीवी एक्टर पराग त्यागी आए और दोनों ने 2015 में कोर्ट मैरिज कर ली। शेफाली मां बनना चाहती थीं और कपल ने बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया भी शुरू की थी।

लंबे समय बाद शेफाली ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापसी की और एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा।

लेकिन अब अचानक आई उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।