कौन है राज कुशवाहा?? जिसके लिए सोनम ने कर दी राजा रघुवंशी की हत्या…

खबर को शेयर करें
1000197259

Azad Reporter desk: राज कुशवाहा महज़ 20 साल का युवक है जो उम्र में सोनम से करीब 5 साल छोटा है। पेशे से वह एक टाइल्स वितरण कंपनी में काम करता था और वो कंपनी सोनम के ही भाई की है। यानी राज कुशवाहा और सोनम सिर्फ सहकर्मी नहीं थे उनके बीच रिश्ता कुछ और भी गहरा हो चला था।

सूत्रों के अनुसार सोनम और राज की बातचीत लगातार होती थी और कॉल डिटेल्स से यह बात पूरी तरह साफ हो गई कि ये संपर्क महज़ प्रोफेशनल नहीं था। सोनम के पति राजा रघुवंशी को इस रिश्ते की भनक लगी थी या नहीं यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है लेकिन जो सामने आया वो हैरान कर देने वाला था।

शादी के महज़ एक हफ्ते बाद ही यानी 18 मई को सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। और सिर्फ यही नहीं राज ने तीन हत्यारों को हायर किया आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुमार। सोनम ने उन्हें अपने मूवमेंट्स की लोकेशन दी ताकि हत्या का काम अंजाम दिया जा सके।मेघालय पुलिस ने सोनम की कॉल डिटेल्स खंगालते हुए राज तक पहुंच बनाई। जब राज और उसके साथी पकड़े गए।