पश्चिमी सिंहभूम: तालाब में मिला युवक का शव, ससुराल आया था मध्य प्रदेश से…

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था और ससुराल आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार युवक आज सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गया था लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। जब ग्रामीण नहाने पहुंचे तो उन्होंने तालाब में उसका शव तैरता देखा। यह खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि मृतक के मुंह से झाग भी निकल रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
सोनुआ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और ससुराल पक्ष से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर गौर कर यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

