1000256226

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…

खबर को शेयर करें
1000256226

Jharkhand: झारखंड में मानसून की सक्रियता थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हुई है ।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रांची, चतरा, पलामू समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में सबसे अधिक 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रांची के नामकुम इलाके में 15.6 मिमी वर्षा हुई। अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे खुले स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, चंडीगढ़ और हिमालय की तराई से होकर गुजर रही है जिससे झारखंड में इसकी तीव्रता थोड़ी कम हुई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन दिनों के भीतर मानसून फिर से सक्रिय होगा और बारिश की गतिविधियों में इजाफा देखा जाएगा।

प्रशासन और मौसम विभाग दोनों की ओर से लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें बिजली गिरने से बचाव के लिए जरूरी उपाय करें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।