1000276838

जमशेदपुर बॉर्डर एरिया में जलजमाव! कपाली नगर परिषद क्षेत्र में घर में फंसे लोग…

खबर को शेयर करें
1000276838

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में हल्की बारिश के बावजूद जलजमाव की समस्या बनी हुई है। हर साल मानसून में यह समस्या दोहराई जाती है लेकिन नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोग हर बार परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

पिछले 24 घंटों की बारिश ने एक बार फिर कपाली वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे घरों में फंसे हुए हैं और खाने-पीने जैसी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कई घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया है जिससे घर का सामान खराब हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं लेकिन जलजमाव जैसी गंभीर समस्या पर किसी की नजर नहीं पड़ती। जर्जर सड़कें और जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है बुजुर्ग और महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

स्थानीय लोग लगातार प्रशासन और नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं ।