1000228301

जमशेदपुर में बारिश से जलजमाव, बेल्डीह बस्ती में घरों में घुसा पानी, विधायक सरयू राय ने दिए राहत के निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000228301

Jamshedpur news: जमशेदपुर में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद बिष्टुपुर के बेल्डीह बस्ती में जलजमाव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस (JUSCO) के अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

जिनके घरों में पानी भर गया था उन्हें पास के सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया। वहां उनके रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की गई। जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर जोय गुड़िया और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह ने भी बस्ती का दौरा किया और राहत कार्य की निगरानी की। उन्होंने बताया कि गुरुवार से श्री बालाजी अन्नपूर्णा की ओर से प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।