घाघीडीह जेल में बंद ‘वासेपुर के डॉन’ फहीम खान की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती

जिन पर गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी सुपरहिट फिल्म बनी वासेपुर के डॉन फहीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। फहीम खान वर्तमान में जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जेल में उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की सुरक्षा में उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।
फहीम खान को जून 2011 में एक हत्या मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।


