1000224982

जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो अपराधी गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद…

खबर को शेयर करें
1000224982

Jamshedpur news: जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में एक का नाम मोहम्मद तौफिक उर्फ बाबू है जो आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सुप्रियो घोष है जो मानगो के गोकुलनगर का रहने वाला है। दोनों को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से उस समय पकड़ा गया जब वे बाइक चोरी करने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे।

पुलिस की पूछताछ में इन दोनों ने चोरी की वारदातों को कबूल किया जिसके बाद इनके पास से जो गाड़ियां बरामद हुईं वो सीतारामडेरा, जुबिली पार्क, बिष्टुपुर, कपाली और नेशनल हाईवे काली मंदिर के पास से चुराई गई थीं।

पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सुप्रियो घोष हाल ही में पांच साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर निकला था और फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।