1000228524

UGC net जून 2025 का रिजल्ट 22 जुलाई को होगा जारी, NTA ने ट्वीट कर दी जानकारी, ugcnet.nta.ac.in पर मिलेगा स्कोरकार्ड…

खबर को शेयर करें
1000228524

Azad Reporter desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ugc net जून सेशन 2025 के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया है कि यूजीसी नेट जून 2025 का रिजल्ट 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ugc net जून सेशन की परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी। इसके बाद 6 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 8 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब छात्रों को उनके रिजल्ट का इंतजार है जो 22 जुलाई को खत्म हो जाएगा।

NTA रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले यानी 21 जुलाई को फाइनल आंसर की भी जारी कर सकता है। जो छात्र प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर चुके हैं वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की ही अंतिम मानी जाएगी और उस पर किसी प्रकार का ऑब्जेक्शन मान्य नहीं होगा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड:

  1. सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ‘LATEST NEWS’ सेक्शन में यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भरें।
  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट के साथ-साथ एनटीए द्वारा कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। रिजल्ट को तीन कैटेगरी में बांटा जाएगा!!
•केवल असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए
•असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी एडमिशन के लिए
•केवल पीएचडी एडमिशन के लिए

हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग कटऑफ होगी। जो अभ्यर्थी कटऑफ के अंक प्राप्त करेंगे वे संबंधित कैटेगरी के लिए योग्य माने जाएंगे।

इसलिए सभी छात्र 22 जुलाई का इंतजार करें और उस दिन ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट जरूर चेक करें।