UGC NET 2025 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, कैंडिडेट ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट, जानें पूरी प्रक्रिया…

Azad Reporter desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने लॉगिन डिटेल्स संभालकर रखें ताकि रिजल्ट चेक करते समय कोई दिक्कत न हो।
UGC NET 2025 की परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच कंप्यूटर मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी।
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
NTA ने 5 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की थी जिस पर उम्मीदवारों ने 6 जुलाई से 8 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करवाई थीं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ‘UGC NET Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीद है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा ऐसे में नियमित रूप से वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।


