जमशेदपुर में ऑटो चोरी के दो शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में…

Jamshedpur news: आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑटो चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी किए गए ऑटो रिक्शा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा (22 वर्ष) एवं राज अंसारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बैटरी लाइन ओल्ड पुरुलिया रोड के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार एतमाद हाइट्स ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी फिरोज खान की ऑटो चोरी की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना दी फिर पटमदा DSP के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन कर क्षेत्र के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी तेज कर दी और छापामारी के दौरान शनिवार रात करीब 10:30 बजे नेचर पार्क के पास पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी किए गए ऑटो के साथ रंगे हाथ धर-दबोचा।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी इलाके के पुराने अपराधी हैं और पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं।
फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


