1000256234

जमशेदपुर NH-18 पर दो ट्रेलरों की सीधी टक्कर, ड्राइवर सुरक्षित…

खबर को शेयर करें
1000256234

Jamshedpur news: बहरागोड़ा प्रखंड के पास शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-18 (NH-18) पर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से सर्विस रोड का निर्माण कार्य चलने के कारण इस इलाके की सड़क एकतरफा (वन-वे) कर दी गई है। इसी कारण दोनों दिशाओं की गाड़ियां एक ही तरफ से गुजर रही थीं।

इसी दौरान जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा ट्रेलर (NL-01AF-5401) और उड़ीसा से जमशेदपुर की ओर आ रहा ट्रेलर (HR-55AR-2561) आमने-सामने टकरा गए। दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया था।

गनीमत यह रही कि हादसा भयानक होने के बावजूद दोनों ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित रहे।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रेलरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एकतरफा यातायात व्यवस्था की खामियों को फिर से उजागर करती है और इस पर जल्द सुधार की ज़रूरत है।