IMG 20250520 WA0003
|

डिमना लेक में नहाने उतरे दो किशोर गहरे पानी में लापता, शाम से जारी है खोजबीन…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मानगो के रहने वाले दो किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए। बताया जा रहा है कि 4–5 लड़कों का एक ग्रुप डिमना लेक घूमने पहुंचा था। उनमें से तीन लड़के पानी में उतरे और नहाने लगे।

IMG 20250520 WA0004

इस दौरान दो लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख बाकी साथी घबरा गए और भागकर उनके परिजनों को सूचना दी।लापता किशोरों में एक की पहचान रामकृष्ण कॉलोनी, पायल टॉकीज (मानगो) निवासी शिबू गोराई के इकलौते पुत्र नितिन गोराई के रूप में हुई है, जो चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। दूसरा लड़का प्रतीक, डिमना का रहने वाला बताया जा रहा है।

IMG 20250520 WA0005

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अन्य साथी निशांत भी पानी में उतरा था लेकिन वह किसी तरह बच निकला। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक ग्रामीणों और स्थानीय युवकों ने लगातार खोजबीन की, लेकिन लापता किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला।खोजबीन में उमेश महतो, सोम मार्डी, रथू मार्डी, हाराधन महतो, सहारण बिरुआ समेत दर्जनों स्थानीय लोग शामिल रहे। उमेश महतो ने बताया कि तेज हवा और अंधेरे के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कत आ रही है। हादसा कुटिमाकली गांव के पास टापू क्षेत्र में हुआ, जो आमतौर पर सुनसान रहता है।घटना की सूचना मिलते ही मानगो क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग और परिजन डिमना पहुंचे थे। दोनों किशोरों की तलाश अब भी जारी है।