1000249146

जमशेदपुर में फिर दो आत्महत्या की घटनाएं : जहर खाने और फांसी लगाने से दो युवकों की मौत…

खबर को शेयर करें
1000249146

Jamshedpur news: शहर में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को अलग-अलग जगह दो युवकों ने अपनी जान दे दी।

पहली घटना जुगसलाई डिकोस्टा रोड की है। यहां 32 वर्षीय विकास कुमार अग्रवाल ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना सोनारी कागलनगर की है। यहां 30 वर्षीय सुरेश कुमार जो पेशे से टेम्पो चालक था और नशे की लत से जूझ रहा था ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर में चिंता का माहौल है।