1000210243

एक दिन में दो घटनाएं! Air India Flight के उड़ान भरते ही कॉकपिट में जलने की गंध, चेन्नै नहीं पहुंची फ्लाइट और फिर हुआ ये…

खबर को शेयर करें
1000210243

Azad Reporter desk: मुंबई से चेन्नै जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को शनिवार को उस वक्त आपातकालीन रूप से वापस लौटना पड़ा जब कॉकपिट में जलने की गंध महसूस की गई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह गंध आने लगी जिसके बाद पायलट ने एहतियातन फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर ही उतारने का फैसला लिया।

इसी दिन एक और घटना सामने आई जब दिल्ली से जम्मू जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को भी तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यह फ्लाइट एयरबस A320 विमान से संचालित हो रही थी जो सुबह 10:40 बजे रवाना होनी थी लेकिन 11:04 बजे टेकऑफ कर पाई। हालांकिbदोपहर 12:05 बजे जम्मू पहुंचने से पहले ही इसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि ऐसी घटनाएं 12 जून को अहमदाबाद में हुई प्लेन दुर्घटना के कुछ दिनों बाद से लगातार सामने आ रही हैं।