1000251222

झारखंड विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोक में मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…

खबर को शेयर करें
1000251222

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को जैसे ही शुरू हुआ स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने शोक प्रस्ताव पढ़ा और सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

अध्यक्ष ने शोक संदेश में कहा “आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं बल्कि झारखंड की आत्मा और संघर्ष की पहचान थे। उन्होंने राज्य के गठन से लेकर जनआंदोलनों तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

शोक प्रस्ताव पढ़े जाने के बाद पूरे सदन में “शिबू सोरेन अमर रहें” के नारे गूंज उठे। सदस्यों ने खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा “शिबू सोरेन एक विचारधारा थे। उन्होंने जीवनभर अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासी समाज की आवाज बने।”

इस भावनात्मक माहौल में विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और 4 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।

झारखंड एक महान जननेता को खो चुका है जिसकी भरपाई संभव नहीं।