1000216814

पटमदा के धूसरा गांव में 25 दिन बाद लगा ट्रांसफॉर्मर, आधे घंटे में ही निकला खराब, फिर अंधेरे में डूबा गांव…

खबर को शेयर करें
1000216814

Jharkhand: पटमदा प्रखंड के धूसरा गांव के लोगों को 25 दिनों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को बिजली की एक हल्की सी उम्मीद नजर आई जब बिजली विभाग ने नया 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया। ट्रांसफॉर्मर लगते ही गांव में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और करीब आधे घंटे तक घरों में रौशनी बनी रही।

लेकिन ग्रामीणों की यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। कुछ ही देर बाद ट्रांसफॉर्मर से धुआं निकलने लगा और तेज आवाज के साथ बिजली फिर से गुल हो गई। इसके बाद गांव एक बार फिर अंधेरे में डूब गया।

घटना के बाद गांव के लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की अनदेखी और खराब तकनीकी व्यवस्था के कारण गांव लगातार अंधेरे में जी रहा है।

बिजली नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए आसपास के गांवों में जाना पड़ रहा है। वहीं किरासन तेल की भी भारी कमी है जिससे लोग लालटेन तक नहीं जला पा रहे। इसका सबसे बुरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नया और सही ट्रांसफॉर्मर लगाकर गांव की बिजली बहाल की जाए ताकि उन्हें इस अंधेरे से राहत मिल सके।