रांची में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला, टेंपो चालक ने पत्थर से किया वार…

खबर को शेयर करें
1000197458

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को रांची के कटहलमोड़ चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक टेंपो चालक के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत ट्रैफिक नियमों को लेकर हुई थी।

देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया। टेंपो चालक ने पुलिसकर्मी पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद घटना ने लोगों का ध्यान खींचा।घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।

फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और यह भी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं।