1000204458

सरायकेला में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, SDO ने तटीय इलाकों का किया दौरा, सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील…

खबर को शेयर करें
1000204458

Jharkhand: झारखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सरायकेला-खरसावां जिले में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई है और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है जिससे लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है।

कोलेबिरा के समीप रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने के कारण जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रभारी SDO निवेदिता नियती ने आदित्यपुर और गम्हरिया के तटीय इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अंचल प्रशासन एवं नगर निगम की टीम भी मौजूद रही।

SDO ने तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि शेल्टर होम और सामुदायिक भवनों में राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मछुआरों को फिलहाल नदी में न जाने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी उफान पर है और जिले से होकर बहने वाली दोनों प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी हैं जिससे बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।