1000274139

संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन, अहम विधेयकों पर होगी चर्चा…

खबर को शेयर करें
1000274139

Azad Reporter desk: संसद का मॉनसून सत्र आज गुरुवार को समाप्त हो रहा है। यह सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था और आज दोनों सदनों की अंतिम बैठक सुबह 11 बजे से होगी।

पूरे सत्र के दौरान विपक्ष ने बिहार की मतदाता सूची संशोधन को लेकर जोरदार हंगामा किया। विपक्षी दलों का आरोप था कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर मतदाता सूची में हेरफेर की साजिश कर रहे हैं। इस विरोध के कारण कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

बुधवार को विपक्ष के विरोध के बावजूद लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पारित कर दिया। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए। इनमें सबसे अहम प्रावधान गंभीर आपराधिक मामलों में फंसे निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद से हटाने का है। इस कानून के दायरे में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री भी आएंगे।

सत्र के आखिरी दिन भी कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और निर्णय की संभावना जताई जा रही है।