1000255466

भारत-नेपाल सीमा से थाईलैंड की महिला समेत तीन लोग अवैध रूप से घुसते पकड़े गए, सोनौली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…

खबर को शेयर करें
1000255466

Azad Reporter desk: भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत एसएसबी और सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह संयुक्त टीम ने थाईलैंड की एक महिला और दो भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया।

गोपनीय सूचना के आधार पर सुबह 5:10 बजे जानकारी मिली कि एक विदेशी महिला बिना वैध इमिग्रेशन प्रक्रिया के वाहन संख्या UP 53 ES 2289 से नेपाल के रास्ते भारत में घुसकर गोरखपुर की ओर जा रही है।

एसएसबी 66वीं बटालियन की एफ कंपनी के निरीक्षक कुमार पवन के नेतृत्व में टीम ने ग्राम महुअवा के पास NH-24 पर 5:38 बजे संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी में थाईलैंड मूल की महिला सुपारपोन (43 वर्ष) और दो भारतीय नागरिक कैलाश यादव (37 वर्ष) व इदू उर्फ वसीम अहमद (29 वर्ष) मिले।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बिना वैध प्रक्रिया के नेपाल से भारत आई थी। वाहन की व्यवस्था कैलाश यादव ने की थी और वाहन चला रहा था इदू उर्फ वसीम।

बरामद सामान:
•सुपारपोन से ₹16,770 नकद, थाई और यूएई की मुद्रा, पुराना ₹1000 का नोट, Vivo Y200 मोबाइल
•कैलाश यादव से Oppo F27 Pro Plus
•इदू से Realme 14 Pro Plus

गिरफ्तार तीनों लोगों को थाना सोनौली को सुपुर्द कर उनके खिलाफ मु.अ.सं. 78/2025, धारा 61(2) BNS और 14 विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
•सुपारपोन (43 वर्ष) – मूल निवासी थाईलैंड
•कैलाश यादव (37 वर्ष) – ग्राम पुरुषोत्तमपुर, थाना परसामलिक
•इदू उर्फ वसीम अहमद (29 वर्ष) – ग्राम खरहरवा, थाना कोल्हुई

इस कार्रवाई में एसएसबी निरीक्षक कुमार पवन, आरक्षी हरिओम, सूरज प्रताप सिंह, महिला आरक्षी रंजीत कौर और खुश्बू कुमारी शामिल रहीं।