1000226073

झारखंड में तीन IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

खबर को शेयर करें
1000226073

Jharkhand: झारखंड सरकार ने तीन IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन को अब धनबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अपर सचिव अभय नंदन अंबष्ठ को राज्य पोषण मिशन के प्रभारी महानिदेशक का प्रभार दिया गया है।

तीनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारियां अगले आदेश तक निभानी होंगी।