जमशेदपुर के मानगो के कई इलाकों में शुक्रवार को नहीं रहेगी बिजली…

Jamshedpur news: मानगो लोगों को शुक्रवार को दोपहर करीब दो से तीन घंटे के लिए बिजली कटौती झेलनी पड़ सकती है। मानगो डिमना रोड स्थित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल की ओर से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की एक प्रेस रिलीज जारी की गई है जिसके अनुसार शुक्रवार 22 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मानगो के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दरअसल, शुक्रवार को कुअंर बस्ती P.S.S के लिए 33KV IC सर्किट-2 का कार्य किया जाना है जिसकी वजह से यह शटडाउन किया जा रहा है।
प्रभावित क्षेत्रों में आजादनगर, मादव बाग़ कॉलोनी, जवाहरनगर, बागान शाही, फॉरेस्ट, रोड नंबर 16 व 17 समेत कई आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
लोगों से अपील की गई है कि वे इस निर्धारित समय में सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।


