1000234727

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार नई बहालियां होंगी, किडनी और न्यूरो के लिए बनेगा अलग अस्पताल: स्वास्थ्य मंत्री…

खबर को शेयर करें
1000234727

Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार नए पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें डॉक्टरों के साथ-साथ तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मियों की भी नियुक्ति होगी।

यह घोषणा उन्होंने चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान की। इस मौके पर मंत्री ने 126 अनुबंध आधारित विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड में किडनी और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अलग-अलग विशेष अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत हो चुकी है और अस्पताल के लिए उपयुक्त जगह का चयन किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के रांची लौटते ही रिम्स-2 का शिलान्यास किया जाएगा। आने वाले तीन वर्षों में राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज भी बनकर तैयार हो जाएंगे।

यह कदम झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाने की उम्मीद है।