1000246580

जमशेदपुर के मानगो में जमकर हुआ हंगामा, कार चालक को लोगों ने पीटा…

खबर को शेयर करें
1000246580

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13B मोती महल के पास गुरुवार को एक ऑटो चालक और कार चालक के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार पर JMM का स्टिकर लगा हुआ था।

ऑटो चालक का आरोप है कि उसने कार चालक से गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा था ताकि वह ऑटो निकाल सके लेकिन कार चालक ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने भी ऑटो चालक का साथ दिया और कार चालक को बुरी तरह पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची मानगो थाना पुलिस ने देखा कि सभी लोग फरार हो चुके थे। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं की गई है। यह घटना मानगो थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगातार अड्डेबाजी बढ़ रही है जिससे अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से गश्ती बढ़ाने की अपील की है ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।