जमशेदपुर के परसुडीह में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों ओर से केस दर्ज…

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
हरहरगुट्टू इंद्रा विद्या ज्योति के पास रहने वाले प्रणव सिंह ने परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने परसुडीह मनसा मंदिर के पास रहने वाले रिंकू खान व अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है। प्रणव सिंह के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह घाघीडीह जेल के पीछे मैदान के पास खड़े थे तभी रिंकू खान और उसके साथियों ने उन पर हथौड़ी और रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरी ओर।कीताडीह मनसा मंदिर के पास रहने वाले मजहर खान ने भी परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे ग्वाला बस्ती के रवि यादव, हरहरगुट्टू प्रेमकुंज के अंकुर प्रभाकर, कीताडीह के रजनीश कुमार सिंह, परसुडीह के रोहन, प्रेमकुंज के सोनू सिंह और प्रणव कुमार सिंह उनके घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया।
पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


