1000244426

झारखंड में बारिश से ज्यादा वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी…

खबर को शेयर करें
1000244426

Jharkhand: झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) रांची केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि वज्रपात का खतरा बना हुआ है जिसको लेकर पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से धनबाद, गोड्डा, साहिबगंज, गिरिडीह और देवघर जिलों में आज वज्रपात की गतिविधियां होने की संभावना जताई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले मैदान, खेत या ऊंची जगहों पर जाने से बचें।

पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश कम दर्ज की गई है। रांची, बोकारो और हजारीबाग में तेज धूप और उमस बनी हुई है। दूसरी ओर धनबाद में सबसे ज्यादा 74 मिमी बारिश हुई जबकि साहिबगंज और गोड्डा में मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून का असर बिहार की ओर अधिक है और 1 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

•अब तक झारखंड में सामान्य से 53% ज्यादा बारिश हो चुकी है।
•पूर्वी सिंहभूम : 1160 मिमी
•सरायकेला-खरसावां : 1006.4 मिमी
•रांची : 987 मिमी
•लातेहार : 946 मिमी

अगले 48 घंटों में कुछ जिलों में वर्षा का आंकड़ा 1000 मिमी पार कर सकता है।

मौसम विभाग ने सभी जिलों के लोगों खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।