1000214361

चक्रधरपुर में चोरी की वारदात! महिला चोर ने गुदड़ी बाजार की जेवर और बरतन दुकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई तस्वीरें…

खबर को शेयर करें
1000214361

Jharkhand: चक्रधरपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुदड़ी बाजार से सामने आया है जहां शनिवार की रात एक जेवर और बरतन की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दी। चोरों ने दुकान की छप्पर (एस्बेस्टस) तोड़कर भीतर प्रवेश किया और सोने के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए।

रविवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि छत टूटी हुई है और सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। घटना की सूचना तत्काल चक्रधरपुर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

दुकान के मालिक नरेश जो पूर्व वार्ड पार्षद राजू कसेरा हैं ने बताया कि वे शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने छत के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की पूरी तस्वीर दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज देखने पर पता चला कि चोरी की घटना को एक महिला ने अंजाम दिया हालांकि पुलिस को शक है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल दुकान से कितने मूल्य की चोरी हुई है इसकी गणना की जा रही है।

बताते चलें कि इससे पहले भी रेलवे क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में इसी तरह की चोरी हो चुकी है जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।