1000206068

जमशेदपुर में नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, एक ही दिन में दो युवकों ने लगाई फांसी…

खबर को शेयर करें
1000206068

Jamshedpur news: जमशेदपुर में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों द्वारा फांसी लगाकर जान देने की खबर सामने आई है। एक घटना MGM थाना क्षेत्र के दलदली ग्राम की है जबकि दूसरी घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा इलाके की है।

MGM थाना क्षेत्र में रहने वाला 28 वर्षीय पप्पू महतो नशे का आदी था और अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तुरंत MGM अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा की है जहां 30 वर्षीय विजय कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। विजय मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था और जमशेदपुर में इम्पेरियल ऑटो नामक कंपनी में गैस पाइप लाइन का काम करता था। वह अपने भाई के साथ एक फ्लैट में रहता था।

विजय शुक्रवार को काम से लौटने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। जब देर शाम तक वह बाहर नहीं निकला तो भाई ने दरवाज़ा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर दरवाज़ा तोड़ा गया तो विजय फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में भी अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।