1000213743

जमशेदपुर में बारिश का नज़ारा! कभी गड्ढे तो कभी नालों की खुदाई निगल रहे हैं गाड़ियाँ, मानगो में जमे पानी निकालने के लिए बने अस्थायी नाले में जा गिरी कार…

खबर को शेयर करें
1000213743

Jamshedpur news: जमशेदपुर में हो रही लगातार बारिश के बीच एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार रात मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 के पास एक कार सड़क किनारे पानी निकालने के लिए खोदे गए अस्थायी नाले में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक इलाके में लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसी पानी की निकासी के लिए सड़क के किनारे नाला खोदा गया था। इसी लापरवाही के चलते कार नाले में आधी समा गई।

1000213745

घटना के वक्त स्थानीय लोगों की सतर्कता और मदद से कार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन सवाल उठता है कि अगर हादसा बड़ा होता तो जिम्मेदारी कौन लेता?

1000213744

बता दें कि दो दिन पहले ही MGM अस्पताल के पास भी सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया था जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। फिलहाल वहां सड़क मरम्मत का काम जारी है।

शहर में जून से ही मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन नगर निगम की ओर से जल निकासी और सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस तैयारी नहीं दिख रही है। जलजमाव, धंसी हुई सड़कें, खुले गड्ढे और नालों की खुदाई के कारण लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है।

1000213746

नगर निगम की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और न ही खोदे गए स्थलों पर बैरिकेडिंग की जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इन घटनाओं से कोई सबक लेगा? या फिर हर बारिश के साथ जमशेदपुर के लोगों को ऐसे ही जोखिम से गुजरना पड़ेगा?