उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी, 5 IPS के बाद 8 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट…

Azad Reporter desk: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को पहले 5 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया और फिर 8 IAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। योगी सरकार ने इन अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में तैनात किया है।
किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी?
- भवानी सिंह खंगारौत – वेंटिंग में चल रहे थे अब राजस्व विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं।
- राकेश कुमार सिंह द्वितीय – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव पद से हटाकर अब उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आलोक कुमार तृतीय – अपने वर्तमान पद के साथ-साथ अब उन्हें प्रमुख सचिव (पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण और सामान्य प्रशासन विभाग) और निदेशक हिंदी संस्थान का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- योगेश कुमार – गृह विभाग के विशेष सचिव से अब बनाए गए हैं प्रभारी आयुक्त और निबंधक सहकारी समितियां।
- डॉ. हीरा लाल – बनाए गए हैं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव।
- ईशा प्रिया – विशेष सचिव पर्यटन विभाग के साथ अब उन्हें प्रबंध निदेशक यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- सान्या छाबड़ा – अब हरदोई जिले की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाई गई हैं।
- अनामिका सिंह – महिला कल्याण और बाल विकास विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थीं अब उन्हें CEO, यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी और सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

