1000256396

जमशेदपुर से उड़ीसा जाने वाली सड़क पर गड्ढों का राज, हर दिन बढ़ रहा है हादसों का खतरा…

खबर को शेयर करें
1000256396

Jamshedpur news: जमशेदपुर से उड़ीसा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क अब लोगों के लिए खतरा बन गई है। जुगसलाई के संकट सिंह पेट्रोल पंप से लेकर खासमहल गोलपहाड़ी मोड़ तक की सड़क बुरी तरह टूट गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और बरसात में हालत और भी खराब हो गई है। पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोग फिसल कर गिर जाते हैं।

हर दिन इस रास्ते से सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। इनमें फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर और आम लोग शामिल हैं। लेकिन सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

लोगों का कहना है कि हर दिन डर लगा रहता है कि कहीं रास्ते में कोई हादसा न हो जाए। बाइक और गाड़ियों के पलटने का डर बना रहता है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता भारत सिंह ने कहा है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहार नजदीक हैं और लोग रोज घायल हो रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी रास्ते से रोज जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के अधिकारी भी गुजरते हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों के क्वार्टर भी इसी इलाके में हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।