1000256228

कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याएं गंभीर, जल्द समाधान हो – रामचंद्र सहिस…

खबर को शेयर करें
1000256228

Jharkhand: पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें वाजिब हैं और विश्वविद्यालय को बिना देरी किए उचित कदम उठाने चाहिए।

छात्रों की मुख्य समस्याएं इस प्रकार हैं:

•एक ही मार्कशीट मिले: छात्रों की मांग है कि उन्हें नया अपडेटेड मार्कशीट दिया जाए और पुराने मार्कशीट को जमा कराने के बाद एक ही प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। दो-दो मार्कशीट से भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है।

•अतिरिक्त परीक्षा शुल्क पर रोक: छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय अनावश्यक रूप से अतिरिक्त परीक्षा शुल्क वसूल रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिन्होंने शुल्क पहले ही जमा कर दिया है उन्हें या तो पैसा लौटाया जाए या अगली प्रक्रिया में समायोजित किया जाए।

•निशुल्क मार्कशीट: छात्रों का कहना है कि नया अपडेटेड मार्कशीट निशुल्क उपलब्ध कराया जाए क्योंकि यह विश्वविद्यालय की त्रुटियों के कारण आवश्यक हुआ है।

•हेल्पलाइन या विशेष सेल की मांग: छात्रों ने सुझाव दिया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक हेल्पलाइन या विशेष सहायता सेल गठित करे जो छात्रों की समस्याएं सुने और समय पर समाधान करे।

रामचंद्र सहिस ने कुलपति से मिलकर इन सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आजसू पार्टी छात्रों के हित में जोरदार आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी हालत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।