1000232416

टाटा मोटर्स के खिलाफ कान्वाई चालकों का ऐतिहासिक धरना जारी, स्थायी नौकरी और न्यूनतम मजदूरी की कर रहे हैं मांग…

खबर को शेयर करें
1000232416

Jamshedpur news: जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के खिलाफ कान्वाई चालकों का धरना लगातार जारी है। चालकों का आरोप है कि उन्हें न तो स्थायी नौकरी दी जाती है और न ही उचित सुविधाएं। वे कई सालों से टाटा मोटर्स के लिए काम कर रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें न वेतन का सही भुगतान हुआ और न ही कोई लाभ।

रविवार को कंपनी की कान्वाई बुकिंग व्यवस्था बंद रही लेकिन विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहा। धरना दे रहे चालकों ने बताया कि टाटा मोटर्स देशभर में अपने वाहनों की बिक्री के लिए कार्यालय खोलती है लेकिन वहां काम कर रहे ड्राइवरों को केवल 370 रुपये रोज़ देकर काम लिया जाता है। यह काम ट्रांसपोर्ट यूनियन TTCA के ज़रिए करवाया जाता है।

चालकों की मांग है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी, बीमा, बोनस, ओवर टाइम और बैंक खाते में भुगतान जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। साथ ही उन्हें टाटा मोटर्स का स्थायी कर्मचारी माना जाए और वर्ष 1970 से भविष्य निधि (PF) की सुविधा लागू की जाए।

आंदोलन कर रहे चालकों का कहना है कि इस मामले में कई नेता और अधिकारी भी शामिल हैं जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

यह मामला अब रांची हाईकोर्ट, औद्योगिक ट्रिब्यूनल और पीएफ कोर्ट में विचाराधीन है। धरने का नेतृत्व ज्ञान सागर प्रसाद, निर्मल सिंह, उमेश प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, त्रिलोकी चौधरी, एन. रामचंद्र राव और धर्मेंद्र प्रसाद कर रहे हैं, जो लंबे समय से कान्वाई चालकों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।