IMG 20250404 084808 scaled
|

व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, चैती छठ का हुआ समापन…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ समाप्त हो गया। व्रती महिलाओं ने सूर्योदय से पहले नदियों और अन्य जल स्रोतों पर एकत्रित होकर सूर्य देव की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य अर्पित किया। इस मौके पर श्रधालु मानगो सुवर्णरेखा नदी, दुमुहानि घाट वे कई जगह मौजूद थे।

इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष तैयारियां कीं। उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के लिए फल, फूल, और अन्य पूजा सामग्री का उपयोग किया।चैती छठ महापर्व का यह चार दिवसीय आयोजन व्रती महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसमें वे सूर्य देव की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

अब इस वर्ष कार्तिक माह में दोबारा छठ महापर्व का मनाया जाएगा जिसमें व्रती महिलाएं फिर से सूर्य देव की पूजा-अर्चना करेंगी और अर्घ्य अर्पित करेंगी।