1000221825

परसुडीह के तालाब में डूबे बुजुर्ग का दूसरे दिन मिला शव, नहाने के दौरान फिसलने से हुई मौत…

खबर को शेयर करें
1000221825

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह बोदरा टोला स्थित तालाब में डूबे बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मंगल सरदार के रूप में हुई है। वे शुक्रवार शाम को तालाब में नहाने के दौरान अचानक फिसलकर गहरे पानी में चले गए थे जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला था।

जानकारी के अनुसार मंगल सरदार अपनी भाभी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए करनडीह आए थे। शाम को वे चार-पांच अन्य लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे तभी हादसा हुआ। बताया गया कि नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे डूब गए।

हादसे के बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार सुबह करीब 8 बजे उनका शव तालाब में ऊपर तैरता मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सिविल निर्माण कार्य करते थे। इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।