दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुँचा, एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब…

Jharkhand : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से रांची लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुँचा वहां का दृश्य भावुक कर देने वाला था।
एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में उनके समर्थक, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी की आंखों में आंसू थे और दिल में अपने नेता को खोने का दर्द। लोगों ने नम आंखों से अंतिम बार अपने नेता के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूरे रांची और झारखंड में शोक की लहर है खासकर आदिवासी समाज में गहरा दुख व्याप्त है।
शिबू सोरेन ने अपने पूरे जीवन को आदिवासी समुदाय के हक और अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया था। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
स्थानीय प्रशासन ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे और श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया।

