IMG 20240807 WA0051
|

जमशेदपुर में बढ़ रही नशेड़ियों की मनमानी, मजदूरों को बना रहे अपना शिकार।

खबर को शेयर करें
IMG 20240807 WA0052

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी में नशे में धूत कुछ दबंग एवं बदमाशों ने मजदूर सोनू कुमार से उसकी तनख्वाह में मिले ₹12000 और मोबाइल छीन लिया है इसके साथ ही मजदूर के साथ मारपीट भी की गई है।

IMG 20240807 WA0049

बता दे कि सोनू कुमार चौधरी जमुई के रहने वाले हैं और वह पिछले 3 महीने से जमशेदपुर में रह रहे थे और कारपेंटर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है बताया गया कि सोनू कुमार पर 10 से 15 लोगों ने हमला किया और रोड से मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

IMG 20240807 WA0050

घटना के बाद सोनू के मालिक ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया जहां वह अभी इलाजरत है। मारपीट की सूचना बर्मा माइंस थाने में दे दी गई है