1000214937

रील बनाने की लत ले गई सीधा हिरासत तक! रेलवे ट्रैक पर लेटकर बनाया रील, ऊपर से गुजरी ट्रेन तीन नाबालिग है हिरासत में…

खबर को शेयर करें
1000214937

Azad Reporter desk: ओडिशा के बौध जिले से एक खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक नाबालिग लड़का चलती रेलवे ट्रेन के नीचे ट्रैक पर लेटा नजर आ रहा है जबकि उसके दोस्त इस पूरे स्टंट का वीडियो बना रहे हैं। यह घटना दलुपाली के पास पुरुनापानी रेलवे स्टेशन के नजदीक की बताई जा रही है।

वीडियो में देखा गया कि एक लड़का ट्रैक पर लेटा है दूसरा मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा है और तीसरा उसे निर्देश दे रहा है। जैसे ही ट्रेन गुजरती है कुछ सेकंड बाद वह लड़का उठकर हंसता हुआ नजर आता है। यह खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बालांगीर GRP और बाऊंसुनी पुलिस हरकत में आई और तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए कहा है कि इस तरह के स्टंट न केवल जानलेवा हैं बल्कि यह एक गंभीर अपराध भी है। रेल की पटरियों पर इस तरह का व्यवहार किसी भी वक्त जान ले सकता है और ट्रेनों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है।

पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘व्यूज’ के चक्कर में इस तरह की जानलेवा हरकतों से दूर रहें। साथ ही यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की हरकतें दोहराई गईं तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।