कपाली में मोबाइल दुकानदार पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चाण्डिल (कपाली ओपी) थाना क्षेत्र के टीओपी चौक के पास स्थित अमन मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में 4 अक्टूबर को मोबाइल दुकानदार मौ. हमीद अली के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस घटना में मो. तौशिफ और काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य व्यक्तियों ने दुकानदार पर पिस्टल तान दी थी।
खींचातानी के दौरान पिस्टल टूट गया, और हमीद अली के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा गोली, काले रंग का स्प्रिंग और पिस्टल के मैगजीन का टूटा हुआ हिस्सा जब्त किया। इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।
17 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने रहमत नगर के 24 वर्षीय अपराधकर्मी मोबारक अंसारी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है, और अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।


