1000268085

आदित्यपुर में गोलीकांड का आरोपी देसी कट्टा समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

खबर को शेयर करें
1000268085

Azad Reporter desk: आदित्यपुर थाना पुलिस ने शम्भू महतो पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सालडीह बस्ती निवासी आकाश सिंह सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा, गोली का प्लेट और एक जिंदा गोली बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आकाश सिंह सरदार को छापेमारी कर पकड़ा गया।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
•अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया
•आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की
•अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान

फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।