1000242314

TCS करेगी 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी, तकनीकी बदलाव के कारण निर्णय, शेयर बाजार में आईटी स्टॉक्स गिरे…

खबर को शेयर करें
1000242314

Azad Reporter desk: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 2% है।
कंपनी का कहना है कि यह कदम उन कर्मचारियों को हटाने के लिए उठाया जा रहा है जिनके कौशल अब बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप नहीं हैं।

फेडरेशन ऑफ आईटी एम्प्लॉयीज (FITEE) ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। FITEE का कहना है कि टीसीएस किसी वित्तीय संकट में नहीं है और मुनाफे में चल रही कंपनी द्वारा ऐसे समय में छंटनी करना केवल लाभ बढ़ाने की कोशिश है। फोरम ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे जबरन इस्तीफा न दें और हर बातचीत (ईमेल, कॉल, मीटिंग नोट्स) का रिकॉर्ड रखें। जबरन इस्तीफे की स्थिति में राज्य के श्रम आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

शेयर बाजार में गिरावट
•टीसीएस के इस फैसले का असर शेयर बाजार में भी दिखा।
•सोमवार दोपहर 3:12 बजे तक टीसीएस का शेयर 1.76% गिरकर 3080 रुपये पर पहुंच गया।
•एचसीएल टेक 1.60% गिरकर 1466.30 रुपये
•विप्रो 3.55% टूटकर 250 रुपये पर
साथ ही मिडकैप आईटी कंपनियों के शेयरों में भी दबाव देखा गया।
•सेंसेक्स 564.44 अंक गिरकर 80,886.83 और निफ्टी 159.90 अंक टूटकर 24,676.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

पहली तिमाही में TCS के रेवेन्यू में 3.3% और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में 0.5% की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बावजूद, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने टीसीएस को ‘खरीद’ की रेटिंग दी है और 3,850 रुपये का लक्ष्य मूल्य तय किया है, जो मौजूदा स्तर से 14% ऊपर है।