टाटा मोटर्स प्लांट बंद : गाड़ियों की कम बिक्री पर 31 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर…

Azad Reporter desk: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर ब्लॉक क्लोजर किया गया है। कंपनी ने 31 जुलाई को प्लांट बंद रखने का फैसला लिया।
बारिश के मौसम में कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री कम होने की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार ब्लॉक क्लोजर वाले दिन कर्मचारियों को 50 प्रतिशत वेतन ही मिलेगा।
1 अगस्त (शुक्रवार) को कामकाज सामान्य रहेगा। इसके बाद शनिवार को काम और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी।
पिछले दिनों भी गाड़ियों की मांग घटने की वजह से ब्लॉक क्लोजर किया गया था। कंपनी ने साफ कहा है कि इस दौरान किसी कर्मचारी को छुट्टी की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

